उपचुनाव के बाद सीएम शिवराज ने की ये बड़ी घोषणा

उपचुनाव के बाद सीएम शिवराज ने की ये बड़ी घोषणा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट (MP by election result) 10 नवंबर को घोषित किया गया, जिसमें बीजेपी (BJP) ने 19  सीटों पर कब्जा कर अपनी जीत दर्ज कराई है। उपचुनाव में जीत के बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने मंत्रालय (Ministry) में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी (Smart City of MP) के संबंध में समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने स्मार्ट सिटी भोपाल में पॉलिटेक्निक चौराहा से भारत माता चौराहे तक की स्मार्ट रोड का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा (Former Chief Minister Sunderlal Patwa)  के सम्मान में उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया।

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 11, 2020

बात दें कि आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट (CM Shivraj Singh Chauhan tweet) कर उन्हें याद किया है, साथ ही कहा है कि ‘अपनी दूरदर्शिता व अद्वितीय प्रशासकीय गुणों से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम आपने किया। आपके अधूरे सपनों को पूर्ण कर हम समर्थ, सशक्त मध्यप्रदेश बनायेंगे।’

बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व होशंगाबाद (Satpura Tiger Reserve Hoshangabad) के वनग्रामों से विस्थापित व्यक्तियों की समस्याओं के निदान और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना के तहत मध्यप्रदेश के सात शहरों का कायाकल्प कर उन्हें स्मार्ट सिटी में बदला जाएगा। जिसके लिए मध्यप्रदेश से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, उज्जैन और सतना जिले का नाम शामिल है। बता दें कि मध्यप्रदेश में 3 नवंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव का परिणाम 10 नवंबर को आया है, जिसमें बीजेपी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस 9 सीटों पर काबिज हुई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews