निरीक्षण पर गए मंत्री गोविन्द राजपूत की अफसरों को दो टूक, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

निरीक्षण पर गए मंत्री गोविन्द राजपूत की अफसरों को दो टूक, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत (Govind Rajput) उनकी विधानसभा सुरखी में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान सख्त दिखाई दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को देखने के बाद अधिकारियों और ठेकेदारों को दो टूक कह दिया काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा यदि काम में लापरवाही या क्वालिटी में कोई कमी मिली तो अंजाम के लिए तैयार रहना होगा।

सागर जिले की सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ क्षेत्र में राजस्व एवं परिवहन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह राजपूत द्वारा स्वीकृत कराये गए करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। स्वीकृत कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत राहतगढ़ पहुंचे, उन्होंने विभागों के इंजीनियरों, ठेकेदारों तथा क्षेत्र की जनता से निर्माण कार्यों के सम्बंध में बात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं से कहा कि कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य जनता के लिए है, इसकी निगरानी का दायित्व भी आप सभी का है। राहतगढ़ क्षेत्र का विकास मेरा संकल्प है, विकास कार्यो में पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।

अस्पताल के लिए 10 करोड़ स्वीकृत 

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राहतगढ़ में सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा महुैया कराने के लिए 10 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई जाएगी । अस्पताल बन जाने से क्षेत्रवासियों के लिए अच्छे इलाज की सुविधा राहतगढ़ में ही उपलब्ध हो सकेगी। यहां के लोगों को अब इलाज के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधा अस्पताल में मुहैया कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने मंगल भवन बनाने के लिए 1 करोड़ की राशि स्वीकृत की जिससे क्षेत्रवासियों को अपने सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन मिल सके।

जल्द कराएं काम ताकि जनता ना हो परेशान 

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा राहतगढ़ ब्लॉक में विदिशा तिराहे पर प्रस्तावित गेट, मार्गों, नवीन स्वीकृत सिविल अस्पताल भवन, एसडीएम कार्यालय भवन के निर्माण स्थल, बस स्टैंड पर हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित कार्यों, स्टेडियम की बाउंड्री वॉल, कुक्कुट भवन, बायपास मार्ग, बड़े पुल एवं कॉलेज के स्वीकृत निर्माण कार्य एवं न्यायलय हेतु प्रस्तावित भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बनेनीघाट पहुंचकर मंदिर में दर्शन उपरांत छोटे पुल, डैम तथा नगर में वाटर सप्लाई (24 घंटे जल प्रदाय योजना) के कार्यों एवं ओपन जिम स्थल का अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया।

[dgv_vimeo_video id=”660963507″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews