Taste of Indore : क्या अपने खाई “गोल्डमैन” की सोने के वर्क वाली कुल्फी? इतनी है कीमत

Taste of Indore

Taste of Indore : मध्यप्रदेश का दिल इंदौर देशभर में फूड हब के नाम से मशहूर है। यहां आपको खाने के लिए तरह-तरह की चीजें मिल जाती है। दूर-दूर से लोग यहां इंदौरी जायके का स्वाद चखने के लिए आते हैं। एक बार जिसने इंदौर का स्वाद चख लिया वह कभी इसे नहीं भूल पाता क्योंकि यहां जैसा स्वाद और जायका आपको कही खाने के लिए नहीं मिलता है।

अगर आप इंदौर घूमने आने की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर इंदौर में नए है और यहां की फेमस डिशेज का स्वाद चखना चाहते हैं तो आज हम आपको शहर की सबसे प्रसिद्ध सोने की कुल्फी के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां अपने सही सुना है गोल्ड वर्क की आइसक्रीम इंदौर की सबसे फेमस है। यहां दूर-दूर से लोग सिर्फ सराफा चौपाटी में इस आइसक्रीम को खाने के लिए आते हैं।

ये आइसक्रीम आपको नेमा कुल्फी पर मिलेगी। खास बात ये है कि इसे बेचने वाले मशहूर बंटी यादव और नेमा जी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। हर कोई उन्हें देख कर देखता ही रह जाता है क्योंकि वह 2 से 3 किलो सोना पहन कर सराफा चौपाटी में आइसक्रीम बेचते हैं। ऐसे में हर कोई आइसक्रीम लेने के साथ उनकी तस्वीरें भी लेता है और उनसे बात कर सोना असली है या नकली ये भी पूछता है।

आप भी सराफा चौपाटी जा रहे हैं तो चौपाटी के बीचों बिच आपको नेमा कुल्फी की शॉप दिखेगी। यहां आप सोने की आइसक्रीम खरीद कर खा सकते हैं। चलिए जानते है इसकी खासियत –

Taste of Indore : सोने की कुल्फी की खासियत –

Taste of Indore

आपको बता दें, सराफा बाजार में कुल्फी फालूदा बेचने वाले गोल्डमैन के नाम से मशहूर बंटी भैया उर्फ बंटी यादव 2 किलो आभूषण पहनकर गोल्ड कुल्फी और फालूदा बैठते हैं। जब उनसे गोल्ड कुल्फी के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे इतना गोल्ड पहनते हुए देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।ऐसे में लोग कहते हैं कि गोल्डन वर्क की कुल्फी क्यों नहीं बनाते आप?

इस वजह से मैंने गोल्डन वर्क की कुल्फी बनाना शुरू की। यह कुल्फी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। इसके लिए मैंने पहले डॉक्टर से सलाह ली थी। जिससे मैंने यह पता किया कि सोने की वर्क और गोल्ड को चवनप्राश और अन्य दवाओं में मिलाया जा सकता है।

सोने के वर्क वाली कुल्फी का दाम?

ऐसे में मैंने अपनी केसर पिसता कुल्फी पर सोने का वर्क लगाकर बेचना शुरू किया और खुशी की बात यह है कि लोगों ने इस आइसक्रीम को सबसे ज्यादा पसंद किया। आज दूर-दूर से लोग इस आइसक्रीम को खाने के लिए आते हैं। इस आइसक्रीम को शुद्ध 24 कैरेट गोल्ड के वर्क को लगाकर तैयार किया जाता है। इस आइसक्रीम की कीमत 351 रूपये रखी गई है। आप आइसक्रीम का स्वाद एक बार जरूर देखें।

हालांकि बंटी यादव की दुकान पर आपको रूपये 50 से लेकर 110 रूपये तक की कुल्फी मिल जाती है। इसमें आप केसर पिसता, पान, मलाई, जामुन, काजू केवड़ा,काजू गुलकंद, चॉकलेट,शुगर फ्री, मैंगो, सीताफल की कुल्फी का स्वाद चक सकते हैं। इसके अलावा यह एक स्वादिष्ट और प्रसिद्ध फालूदा भी बनाते हैं। जिसकी कीमत 100 के करीब है। आप उसका स्वाद चख सकते हैं।

60 साल पुरानी है दुकान –

आपको बता दें, बंटी यादव की दुकान की शुरुआत 1965 में उनके दादाजी किशोर लाल यादव द्वारा की गई थी। तब से अभी तक इस दुकान का संचालन सराफा चौपाटी में किया जा रहा है। अब इस दुकान को करीब 60 साल पूरे होने वाले हैं। इस दुकान का संचालन करने वाले किशोर लाल यादव, रमेश चंद्र यादव और बंटी यादव तीनों को सोना पहनने का बेहद शौक है। तीनों करीब 2 से 3 किलो सोना पहन कर ही दुकान पर बैठे हुए नजर आए हैं। यह सभी के आकर्षण का केंद्र है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews