Bhopal Airport पर बढ़ी यात्रियों की संख्या, खत्म हुआ दो साल का इंतजार

Bhopal Airport

Bhopal Airport: राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj Airport) लंबे समय से कम यात्रियों की संख्या का सामना कर रहा था। लेकिन अब इस परिस्थिति में बदलाव हो चुका है और एक बार फिर भोपाल एयरपोर्ट हर महीने एक लाख यात्री संख्या के क्लब में शामिल हो चुका है। इसके अलावा यहां से विमानों के फेरे भी बढ़ गए हैं। कोरोना काल से यात्रियों की संख्या में कमी आई थी जो अब बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। उड़ानों की संख्या कम है इसके चलते यात्री संख्या बढ़ जाने की वजह से एयरलाइंस को पैसेंजर लोड भी होने वाला है। हाल ही में वैसे भी भोपाल को यात्री सर्वेक्षण में देश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्थान चुना गया है।

ये उड़ाने हुई बंद

पिछले कुछ समय में भोपाल एयरपोर्ट से एयरलाइंस की ग्वालियर जबलपुर और बिलासपुर उड़ान बंद हुई। एयर इंडिया भी अपनी पुणे उड़ान बंद कर चुका है और इंडिगो की चेन्नई जाने वाली फ्लाइट बंद कर उदयपुर उड़ान शुरू की गई है। विमानतल से उड़ान संख्या कम होने के बावजूद भी यात्रियों की संख्या में इजाफा देखा गया है।

खत्म हुआ 2 साल का इंतजार

पिछले 2 साल से भोपाल हर महीने 1 लाख यात्रियों की संख्या वाले क्लब में शामिल होने का इंतजार कर रहा था और यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। दिसंबर 2022 का महीना एयरपोर्ट अथॉरिटी के लिए अच्छा साबित हुआ और यहां से 1 लाख 2 हजार 132 यात्रियों ने शहरों के लिए उड़ान भरी। यहां से चलने वाले विमानों ने कुल 756 फेरे लगाए हैं तब जाकर इस संख्या को हासिल किया गया है। दिसंबर के महीने में यात्रियों की संख्या में इसलिए भी इजाफा हुआ क्योंकि बड़ी संख्या में पर्यटक मुंबई और गोवा जैसी जगह पर नया साल मनाने के लिए पहुंचे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews