सीमांकन के दौरान हुआ बड़ा हंगामा, गुस्साए किसानों ने स्पेशल डीजी शैलेश सिंह के वाहन पर किया पथराव

विवादित जमीन के सीमांकन के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। गुस्साए किसानों ने सरकारी वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक इस वाहन में स्पेशल डीजी शैलेश सिंह मौजूद थे।
सीमांकन के दौरान हुआ बड़ा हंगामा, गुस्साए किसानों ने स्पेशल डीजी शैलेश सिंह के वाहन पर किया पथराव

मंगलवार को भोपाल के बरखेड़ा सालम गांव में विवादित जमीन के सीमांकन के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। दरअसल सीमांकन के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि किसान की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद गुस्साए किसानों ने सरकारी वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। इस वाहन में स्पेशल डीजी शैलेश सिंह अपने परिजन के साथ सवार थे।

जानकारी के मुताबिक यह जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को सीमांकन किया जा रहा था। वहीं सीमांकन के दौरान विवाद बढ़ गया और किसान की पत्नी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया।

सीमांकन के दौरान बंदोबस्त में गड़बड़ी से हुआ विवाद

जानकारी में सामने आया है कि किसान के कब्जे वाली जमीन को उसके भाई ने बेच दिया है। बेची गई जमीन पर किसान का कब्ज़ा था, यह विवाद पहले से ही एसडीएम के पास लंबित है। मंगलवार को हुए सीमांकन के दौरान बंदोबस्त में गड़बड़ी हो गई और इसके कारण विवाद और बढ़ गया। सीमांकन को लेकर मंगलवार को प्रशासनी अमला और पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। इस दौरान विवादित जमीन का सीमांकन करवाने के लिए स्पेशल डीजी के परिजन सरकारी वाहन से पहुंचे थे।

पहले भी हो चुका इस जमीन को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक विवादित जमीन के सीमांकन के दौरान विवाद हो गया और इस विवाद के बीच ही किसान की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद विवाद और बढ़ गया और गुस्साए किसानों ने सरकारी वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि इस पथराव में सरकारी अधिकारीय सुरक्षित हैं। किसानों का कहना है कि जमीन का यह मामला पहले से ही एसडीएम के पास लंबित था। पहले भी इस विवादित जमीन को लेकर विवाद हो चुका है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews