पुलिस हिरासत में तीन मेडिकल छात्र, मारपीट का वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला

indore crime news

Indore News : इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात 2:00 बजे के लगभग मेडिकल कॉलेज के छात्र अपना जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान छात्र द्वारा केक फेंक कर सड़क पर गंदगी फैलाई गई। लेकिन इस दौरान मौजूद नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने छात्रों को रोका और उन्हें समझाया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। जिसके बाद इस मामले को लेकर पुलिस ने तीन मेडिकल छात्रों को हिरासत में लिया है। वहीं अभी इस मामले की जांच की जा रही है। कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये है मामला

[dgv_vimeo_video id=”847946292″]

जानकारी के मुताबिक, इंदौर की छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सरवटे बस स्टैंड पर देर रात निगम कर्मी और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंड के बीच विवाद हो गया था। घटना को लेकर डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि रविवार रात्रि 2:00 बजे के करीब उन्हें सफाई कर्मचारियों से सूचना मिली कि कुछ एमजीएम कॉलेज के कुछ छात्र अपना जन्मदिन मनाने सरवटे बस स्टैंड गए थे। वह बीच रोड पर जन्मदिन मना रहे थे। वह एक दूसरे पर केके फेंक कर गंदगी कर रहे थे।

जहां पर सफाई कर्मचारियों द्वारा उन्हें मना किया गया तो पहले तो निगम कर्मचारी और छात्रों ने पहले विवाद किया। जिसके थोड़ी ही देर बाद छात्रों द्वारा अपने अन्य साथियों को बुला लिया। नगर निगम कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी। यहां पूरी घटना का वीडियो सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा नगर निगम कर्मचारियों की शिकायत पर घायल निग्मकर्मियों का मेडिकल करवाकर तीन मेडिकल छात्रों पर मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews