Tourism : मुंबई, गोवा और अमृतसर में नए साल का जश्न मनाएंगे लोग, सभी फ्लाइट्स के टिकिट डबल

goa tourism

Tourism : कोरोना के मामले एक बार फिर लोगों में दहशत बना रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी अब कोई उसकी दस्तक से नहीं डर रहा है। दरअसल युवा वर्ग 2023 का जोरदार स्वागत करने के मूड में है। बताया जा रहा है कि भोपाल के युवाओं की न्यू ईयर पार्टी इस बार मुंबई, पुणे, गोवा और अमृतसर में होने वाली है। वहीं पुणे के पास लोनावाला और खंडाला की भी सभी रिसॉर्ट पहले से ही फुल हो चुके हैं। दरअसल नए साल पर घूमने जाने के लिए युवाओं ने पहले से ही रिसोर्ट, फ्लाइट की टिकट बुक करवा ली है। बड़ी बात यह है कि एयरलाइंस कंपनियां भी इस खास मौके पर अपने टिकट के दाम बढ़ाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रही है। दरअसल एयरलाइंस कंपनी ने स्पॉट फेयर दो गुना तक कर दिया है। वहीं आखरी समय में टिकट भी नहीं मिल पा रहे हैं।

सफर महंगा – 

लेकिन उसके बाद भी लोग घूमने के लिए जाने वाले हैं। दरअसल कोरोना महामारी के बीच 2 साल सबसे ज्यादा खतरनाक रहे हैं। उन 2 साल में कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकला है। लेकिन इस साल कोई गाइडलाइन नहीं होने की वजह से काफी ज्यादा संख्या में लोग घूमने के लिए निकल पड़े हैं। इसका सीधा असर एयरलाइंस की बुकिंग पर देखने को मिल रहा है। दरअसल जहां आम दिनों में 4 से 5 हजार रूपये में मुंबई की टिकट मिल जाती थी। वह अब सीधा 7 से 9 हजार रूपये में मिल रही है। वहीं मुंबई से गोवा जाने का सफर भी एयरलाइंस ने महंगा कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक भोपाल से गोवा की सीधी फ्लाइट नहीं होने की वजह से पहले मुंबई जाना पड़ता है। ऐसे में वाया मुंबई जाने पर प्रति यात्री को 16 से 19000 रूपये तक का किराया देना पड़ रहा है। इतना ही नहीं ट्रैवल्स एंड टूर कंपनी 3 से 4 महीने पहले ही सभी फ्लाइट की बुकिंग होटल एवं भोजन के साथ 20 से 25 हजार रूपये के पैकेट में 3 दिन का टूर लोगों को दिया है। हालांकि यह कुछ समय पहले दिया जा रहा था लेकिन अभी पैकेज डेल बंद कर दी गई है। बता दे, इस साल का जश्न मनाने के लिए युवा वर्ग सबसे ज्यादा मुंबई और गोवा का रुख कर रहे हैं।

वहीं परिवारों की पहली पसंद अमृतसर बना हुआ है। ऐसे में भोपाल से सीधा अमृतसर की उड़ान नहीं होने की वजह से लोगों को पहले दिल्ली जाना पड़ता है। वहां से अमृतसर वाया ट्रेन जाना पड़ता है। अच्छी बात यह है कि भोपाल से दिल्ली की फ्लाइट की टिकट के फायदे किराए में मिल रही है। इसके अलावा नए साल में घूमने के लिए कई परिवार के लोग शिर्डी, तिरुपति बालाजी, वैष्णो देवी एवं खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले हैं। हालांकि भोपाल से यहां की सीधी उड़ान नहीं है ऐसे में लोगों को अलग-अलग उड़ान पकड़कर या फिर ट्रेन से जाना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews