UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित, कहा ‘जीवन में परीक्षाएं चलती रहेंगी’

UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में चयनित अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्मानित किया हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों के साथ चर्चा की।
UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित, कहा ‘जीवन में परीक्षाएं चलती रहेंगी’

UPSC Result: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में चयनित अभ्यर्थियों के साथ भेंट की और उनसे संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने अभ्यर्थियों का अनुभव जाना और अपने विचार भी साझा किये। दरअसल इस बार UPSC में मध्यप्रदेश से 27 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। जिनसे मुख्यमंत्री ने भेंट कर उन्हें बधाई दी हैं।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत में सुशासन की स्थापना करने में महती भूमिका निभाएंगे तथा भारत को… pic.twitter.com/gfUPkJs3IE

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 21, 2024

मुख्यमंत्री यादव ने किया सम्मानित:

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने UPSC 2023 में 16 वीं रैंक से चयनित अयान जैन को सम्मानित किया। उन्होंने अन्य भी UPSC में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। दरअसल इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ‘इस परीक्षा के बाद में भी सभी चयनित अभ्यर्थी को परीक्षा देते रहना होगी, क्योंकि अपने जीवन की प्रतियोगिता परीक्षा से निकलने के बाद आपके निर्णय की भी परीक्षा होती है।’

अभ्यर्थियों की सूची:

अयान जैन के साथ अन्य चयनित अभ्यर्थियों की तालिका निम्नलिखित है:

वेदिका बंसल – 96 वीं रैंक
आयुषी बंसल – 97 वीं रैंक
आकाश अग्रवाल – 105 वीं रैंक
माही शर्मा – 106 वीं रैंक
डॉक्टर सचिन गोयल – 209 वीं रैंक
माधव अग्रवाल – 211 वीं रैंक
अर्णव भंडारी – 232 वीं रैंक
अद्वैत सिंघाई – 242 वीं रैंक
आराधना चौहान – 251 वीं रैंक
मनीषा धारावी – 257 वीं रैंक
संदीप रघुवंशी – 277 वीं रैंक
जिज्ञासु अग्रवाल – 326 वीं रैंक
क्षितिज आदित्य शर्मा – 384 वीं रैंक
रितु यादव – 470 वीं रैंक
पलक गोयल – 470 वीं रैंक
दिव्या यादव – 498 वीं रैंक
शुभम रघुवंशी – 556 वीं रैंक
मानव जैन – 634 वीं रैंक
साक्षी दुबे – 654 वीं रैंक
प्रज्वल चौरसिया – 694 वीं रैंक
नितिन चंद्रावल – 700 वीं रैंक
नीरज धाकड़ – 747 वीं रैंक
सोफिया सिद्दीकी – 758 वीं रैंक
भारती साहू – 850 वीं रैंक
निखिल चौहान – 900 वीं रैंक
नीरज सोनगरा – 964 वीं रैंक

[dgv_vimeo_video id=”937238897″]

यह सम्मान उनकी मेहनत और संघर्ष की प्रतिष्ठा है जो उन्होंने UPSC के माध्यम से दिखाई। इससे आगे उन्हें और उनके विकास में सहायक होगा। इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अभ्यर्थियों को बधाई दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। यह समारोह मध्य प्रदेश के संघर्षी युवाओं की मेहनत और साहस को सम्मानित करता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews