इंदौर के शीतला माता मंदिर में तोड़फोड़, आरोपी हुआ गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान

इंदौर के शीतला माता मंदिर में तोड़फोड़, आरोपी हुआ गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान

Vandalism in Shitala Mata Temple: इंदौर के सेन्ट्रल कोतवाली इलाके में स्थित शीतला माता मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना का एक VIDEO सामने आया है। एक सिरफिरे व्यक्ति मंगलवार को शिवलिंग को क्षति पहुंचाने की नीयत से मंदिर में घुसा और तोड़फोड़ की। इसके साथ ही उसने मंदिर के बैनर-पोस्टर भी फाड़े। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी को फुटेज के आधार पर पहचान की गई और पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम गज्जू

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम गज्जू है, जो शराब पीने का आदी है। उसने मंदिर में तोड़फोड़ की और बच निकला। मंगलवार को पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंचे

जब हिंदूवादी संगठन को जानकारी हुई, तो वे इसको लेकर मंदिर और कोतवाली थाने में इकट्ठा हो गए। जिसके बाद पुलिस द्वारा समझाइश दी और बताया गया कि आरोपी नशे में है और उसने अब माफी मांगने का प्रयास किया है। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग कुछ ही समय में वहां से रवाना हो गए।

पहले भी हो चुकी है तोड़फोड़

आपको बता दें की इंदौर के शीतला माता मंदिर पर पहले भी असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी। उसके बाद पुलिस ने कैमरे लगवाए थे और घटना का अनुसरण किया गया था। यहां पुलिस के मुताबिक आरोपी पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में कार्रवाई की गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews