
इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (Indore News) में अब स्वच्छता गीत ( cleanliness song) लांच हो चुका है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ इंदौर टैगलाइन प्रतियोगिता की शुरुआत भी हो चुकी है। पिछली टैगलाइन स्वच्छता का पंच और पंच लगाएगा इंदौर की ही तरह अगले स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले टैगलाइन देने के लिए प्रविष्टियां लेना इंदौर नगर निगम ने शुरू कर दी है। वहीं हर दिन 6 बिन एप की शुरुआत भी की जा चुकी है।
स्वच्छता के नए गीत में पंच लगाने के जिक्र के साथ शहरवासियों को शुभकामनाएं भी दी गई है। हर गली, मोहल्ले और कॉलोनी में स्वच्छता के नए गीत की सरहाना की जा रही है। इस गीत के साथ शहरवासियों द्वारा नगर निगम इंदौर और सफाई मित्रों को विश्वास दिलाया कि वो स्वच्छता के सिक्सर को लगाने में पूरी तरह सहयोग करेंगे।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों सस्ते, खरीदने का सुनहरा मौक़ा
कई स्थानों पर निगम की डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाहन कर्मियों का स्वागत और सम्मान भी किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वच्छता के नए सांग को भी शहरवासियों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें – MP Corona: मप्र में कोरोना विस्फोट, आज 22 नए केस, अकेले इंदौर में मिले 13 पॉजिटिव
बता दें कि स्वच्छता सांग “इंदौर ने पंच लगा दिया” के लिरिक्स, कम्पोजिशन और डायरेक्शन का काम देवेंद्र मालवीय ने किया है। वहीं इस गीत को नियम कानूनगो ने गाया है, वीडियो सांग का प्रोडक्शन सैय्यद फराज ने किया है इसके अलावा म्यूजिक की मिक्सिंग एमी जेम्स ने की है तो कैमरे का जिम्मा फरदीन मंसूरी ने संभाला है।
ये भी पढ़ें – पति से पैसों के लेनदेन में युवक ने महिला को मारी कुल्हाड़ी, फिर खुद को गोली मारकर किया खत्म
फिलहाल, नए गीत और पूरे जोश के इंदौर वासी स्वच्छता को अपनी आदत में शुमार कर शहर को फिर से नम्बर – 1 रखने की कवायद में जुट चुके हैं।
[dgv_vimeo_video id=”649359971″]
[dgv_vimeo_video id=”649360089″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

