Shakti Award 2023: मध्य प्रदेश वुमंस प्रेस क्लब का गरिमामय शक्ति अवॉर्ड समारोह सम्पन्न, 35 चुनिंदा महिलाओं का हुआ सम्मान

Shakti Award 2023

Shakti Award 2023 Hindi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी इंदौर के ऐतिहासिक पैलेश गांधी हॉल में वुमंस प्रेस क्लब,मध्य प्रदेश द्वारा शक्ति अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश भर की 35 महिलाओं को शक्ति अवॉर्ड से नवाजा गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद शंकर लालवानी, आईपीएस यांग चेन डोलकर भुटिया, बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेत्री ऋचा सिन्हा ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, समाज सेवी योगेंद्र महंत, समाजसेवी अर्चना जायसवाल, माला ठाकुर आदि मौजूद थे। इस गरिमामय अवसर पर समाज़ में अहम भूमिका निभाने वाली महिला पत्रकारों एवं सामाजिक क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाली अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को शक्ति अवॉर्ड सम्मान से नवाजा गया।

वुमंस प्रेस क्लब मध्य प्रदेश की अध्यक्ष शीतल रॉय और सचिव ऋतु साहू ने बताया कि पिछले 7 सालों से वुमंस प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नारी शक्ति के सम्मान में शक्ति अवॉर्ड का आयोजन लगातार किया जा रहा है । इस बार इंदौर शहर के हेरिटेज पैलेस गांधी हॉल में सातवां शक्ति अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सम्मानित होने वाली नारी शक्तियों के साथ फूलों के साथ होली मिलन समारोह भी किया गया।

Shakti Award 2023 नृत्य और लोकगीतों के संग

इस अवसर पर आदिवासी लोक गीतों के साथ होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें झाबुआ के कलाकारों द्वारा आदिवासी भगोरिया नृत्य उत्सव का भी आयोजन किया गया। जिसमे सम्मानित होने वाली नारी शक्तियों के साथ होली के रंग और भगोरिया उत्सव के संग होली धूमधाम से मनाई गयी।

इन नारी शक्तियों का हुआ सम्मान

  • मेघा सूर्यवंशी ( सिविल जज ) इंदौर
  • सीमा अलावा (ए एसपी खण्डवा )
  • सुश्री नंदनी शर्मा (सहायक पुलिस आयुक्त, महिला अपराध) इंदौर
  • राधा जामोद (टी आई ) इंदौर
  •  सुचि माथुर वानखेड़े (माइनिंग इंस्पेक्टर भोपाल )
  • उन्नति वाधवानी (एडवोकेट ) इंदौर
  • स्वाति मेहता (हाई कोर्ट एडवोकेट)इंदौर
  • अनुराधा त्रिवेदी( वरिष्ठ पत्रकार भोपाल)
  • मनीषा दुबे (वरिष्ठ पत्रकार इंदौर)
  • खदीजा चकेरा (सब एडिटर, फ्री प्रेस इंदौर)
  • खुशबू यादव पत्रकार इंदौर
  • निशि भार्गव पत्रकार भोपाल
  • साक्षी जैन ( न्यूज़ एंकर )इंदौर
  • प्रिया डांगी( एम आईसी सदस्य) नगर निगम इंदौर
  • मुद्रा शास्त्री (पार्षद वार्ड क्र. 42) इंदौर
  •  प्रतिभा राजगोपाल (Faculty National law Institute ) भोपाल
  • डॉ. अरविंदर कौर सबरवाल( क्लिनिकल सेक्रेटरी (GPA)इंदौर
  • डॉ. रोहिता सतीश (मनोचिकित्सक) इंदौर
  • पिंकी अमित सिकरवार एम डी ( बैंक कलेक्शन एजेंसी) इंदौर
  • डॉ. दीपमाला गुप्ता (एच ओ डी journalism department रैनेसा कॉलेज) इंदौर
  • सोनाली जैसवाल (CRM ओमेक्स लिमिटेड) इंदौर
  • शैलबाला कुलकर्णी (CRM ओमेक्स लिमिटेड) इंदौर
  • शीतल खंडेलवाल ( head of HR इंदौर
  • कविता भट्ट (योगा एक्सपर्ट) इंदौर
  • कुसुम केडिया (सुप्रीटेंडेंट इंदौर
  • बबली गम्भीर ( मेकअप आर्टिस्ट) जावरा
  • हेमलता कुमार( समाज सेवी ) इंदौर
  • संतोष पाल (समाज सेवी झाबुआ)
  • ललिता खगुण्डा (समाज सेवी झाबुआ)
  • निर्मला मेडा (समाज सेवी झाबुआ)
  • लीला डामोर (समाज सेवी झाबुआ)
  • रक्षिता मेहता कुक्स एंड क्रप्ट्स
  • प्रियांशी शर्मा न्यूज़ एंकर इंदौर
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews