शिवराज बोले, मध्यप्रदेश को सिर्फ चारागाह मानते हैं कमलनाथ, 40 साल में MP के लिए क्या किया

कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) के लिए 3 नवंबर को मतदान (Voting) होना है| राजनीतिक दल अंतिम दौर में पूरी ताकत झोंक रहे हैं, वहीं मतदान की तारीख नजदीक आते ही जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है|

सीएम शिवराज आजकल लगातार अपनी सभाओं में कमलनाथ को बाहरी बता कर उन पर निशाना साध रहे हैं| शुक्रवार को शिवराज ने कमलनाथ पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ मध्य प्रदेश को चारागाह मानते हैं। 40 साल के संसदीय जीवन में उन्होंने मध्यप्रदेश के लिए आखिर क्या किया|

शिवराज ने कहा कमलनाथ उद्योगपति है, लेकिन मध्य प्रदेश में कहीं पर कोई उद्योग उन्होंने नहीं लगवाया। वे उद्योग कहीं और लगाते हैं, टैक्स कहीं और पटाते हैं। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कमलनाथ बात मध्य प्रदेश की करते हैं लेकिन मध्य प्रदेश को अच्छे से जानते भी नहीं हैं। मध्यप्रदेश की जनता और यहां की परम्परा से कमलनाथ अनभिज्ञ हैं। कमलनाथ को मध्य प्रदेश की जनता और मध्य प्रदेश से कभी लगाव नहीं रहा और ना आज है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews