क्या सच में पृथ्वी पर Alien है! Israel के पूर्व अंतरिक्ष प्रमुख हैम इशेद ने कहा- हा, ट्रंप को भी इसकी जानकारी

क्या सच में पृथ्वी पर Alien है! Israel के पूर्व अंतरिक्ष प्रमुख हैम इशेद ने कहा- हा, ट्रंप को भी इसकी जानकारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इजरायल (Israel) के पूर्व अंतरिक्ष रक्षा प्रमुख (Former space defense chief) हैम इशेद (Ham ished) ने एक सनसनीखेज दावा किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर वास्तव में एलियन (Alien) है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी है। अमेरिका और इसरायल एलियंस को लेकर दूसरे के संपर्क में भी है। हैम इशेद ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप एलियन (Alien) के बारे में बता चाहते थे, लेकिन एलियंस ने बताने से मना कर दिया और कहा कि अभी इंसान इसे अपनाने के लिए तैयार नहीं है। इशेद ने कहा कि इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति और एलियंस (Aliens) ने एक समझौता किया है।

Alien होने का दावा चर्चाओं में

87 वर्षीय हैम इशेद के इस सनसनीखेज दावे के बाद हर जगह ये चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर एलियंस कहां पर है? बता दें कि, हैम इशेद लंबे समय तक अंतरिक्ष सुरक्षा कार्यक्रम के प्रमुख थे। मीडिया रिपोर्ट्स ने कहा कि हैम इशेद ने जो दावा किया है, उसके मुताबिक, ‘गैलेक्टिक फेडरेशन’ बनाया गया है। जिसमें एलियन और अमेरिकी सरकार के बीच एक समझौते की बात हुई है।

समझौते के अनुसार, अमेरिका की मदद से एलियन ब्रह्मांड को समझने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे लेकर कई बार रिसर्च भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत मंगल ग्रह पर एक गुप्त भूमिगत बेस तैयार किया है। जिसके द्वारा पूरे ब्रह्मांड को समझने की कोशिश की जा रही है।

खुलासा करने से एलियंस ने रोका

रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप एलियंस के बारे में जल्द ही खुलासा करने वाले थे, लेकिन उन्हें एलियंस ने ऐसा करने से मना कर दिया। एलियंस ने कहा कि अभी इंसान इसके लिए जागरूक नहीं है। उन्होंने बताया कि एलियंस तब तक लोगों के सामने नहीं आना चाहते, जब तक कि मानवता विकसित ना हो जाए, और उस स्थिति पर ना पहुंच जाए कि वे सभी अंतरिक्ष और अंतरिक्ष यान के रहस्य को समझ सके।

हैम इशेद का दावा सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

पूर्व अंतरिक्ष रक्षा प्रमुख है हैम इशेद ने बताया कि अगर ट्रंप पांच साल से पहले एलियंस का खुलासा करते तो उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया होता। इशेद ने अपनी एक किताब में एलियंस को लेकर इसी तरह का दावा किया है, जो अभी चर्चाओं में है। वहीं उनके इस बयान पर अभी तक अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप का कोई जवाब नहीं आया है। इशेद के एलियन वाले बयान के बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एलियन के अस्तित्व को लेकर खास चर्चा भी हो रही है। इसके अलावा कई मीम भी बनाए जा रहे है, जो बेहद बेहद तेजी से वायरल हो हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews