अंक ज्योतिष के मुताबिक आज इन तारीखों में जन्में लोगों को मिलेंगे शुभ समाचार, बन रहे हैं लाभ के योग

numerology Horoscope

Numerology Horoscope: जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी मिलती है। ठीक उसी तरह से अंक ज्योतिष की सहायता से व्यक्ति की राशि के नंबर के अनुसार उसके जीवन से जुड़ी हर बातों का पता लगाया जा सकता है। अंक शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति का अंक निकालने के लिए उसकी जन्मतिथि, महीने और वर्ष को इकाई के आंकड़े तक जोड़ा जाता है, यही उसका भाग्यांक कहलाता है।

उदाहरण के तौर पर यदि आपका जन्म 11 या फिर महीने की 2 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक दो होगा। आज 20 जुलाई के दिन हम आपको बताते हैं कि किस मूलांक के व्यक्ति के लिए आज का दिन लाभकारी और शुभ साबित होने वाला है।

मूलांक 3

आज के दिन मूलांक तीन वाले व्यक्ति यानी जिनका जन्म महीने की 3, 21, 12 या फिर 30 तारीख को हुआ है। ऐसे जातकों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत होने के साथ धन लाभ होने वाला है। साहस और पराक्रम में वृद्धि के साथ इनका मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी और यह व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे।

इस मूलांक के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। इनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। इन्हें अपने परिवार और जीवन साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार में शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है।

मूलांक 4

जिन जातकों का जन्म महीने की 4, 22 या 31 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 4 होगा। ऐसे जातक आज मान-सम्मान की प्राप्ति कर नौकरी और व्यापार में सफलता हासिल करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने के साथ उनका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जिन लोगों को नौकरी की तलाश है, उनका इंतजार खत्म होगा। वहीं नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन और आर्थिक लाभ मिलेगा। सूर्य गोचर नए काम की शुरुआत करने के लिए बहुत लाभकारी है और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय बहुत शुभ है।

मूलांक 6

जिन जातकों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होगा। ऐसे जातकों के पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा। समाज में मान सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेंगे जिससे उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक क्षेत्र के लोगों के लिए निवेश लाभकारी रहेगा और इन्हें धन लाभ होगा।

(Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारियों के आधार पर दी गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews