
Satna/Maihar News : हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। जिसके लिए काफी दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी जाती है। इस खास मौके पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लाल किले पर आकर्षक झांकियां निकाली जाती है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मैहर में भी 76वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।
इसका आयोजन उस्ताद अलाउद्दीन स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल हुई। जिसमें 10 प्लाटून ने हिस्सा लिया। एडीएम शैलेन्द्र सिंह और तहसीलदार जितेंद्र पटेल ने परेड का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने किया नेतृत्व
वहीं, कलेक्टर रानी बाटड ने ध्वजारोहण किया और इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को जमा दिया। बता दें कि हर प्लाटून में 18 सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिसमें बेसाबल, एनसीसी सीनियर और जूनियर गर्ल्स व बॉयज, शौर्य दल, एनएसएस गाइड्स और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान एसपी सुधीर अग्रवाल, एडिशनल एसपी मुकेश वैश्य और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सभी अब 26 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



