MP में लोकायुक्त का एक्शन- आदिम जाति कल्याण विभाग का बाबू 80000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

shivpuri bribe news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh news) के शिवपुरी जिले में लोकायुक्त (Shivpuri Lokayukta Team) ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक को 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।टीम ने आरोपी जिला संयोजक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।बता दे कि इससे पहले दमोह में सागर लोकायुक्त टीम ने जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक को सीमांकन किए जाने की एवज  में 5000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े.. MP Weather: अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में लू का अलर्ट, जानें हफ्ते का हाल

शासकीय अनुसूचित जाति उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक हेमराज आदिवासी के अनुसार स्कॉलरशिप के लिए 4 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी, इसका शिवपुरी के कलेक्ट्रेट कार्यालय में आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक आरएस परिहार और प्यून अवधेश शर्मा द्वारा 20% हिस्सा देने की मांग की गई थी।इस बात की सूचना आवेदक ने लोकायुक्त से की थी। इसके बाद टीम ने मामले की जांच की और योजना बनाकर संयोजक को 80 रुपए की राशि देने का दिन आज रंगपंचमी को तय किया गया था।जैसे ही संयोजक ने रिश्वत (Bribe) के 80 हजार रुपए लिए टीम ने पीछे से दबोच लिया।

यह भी पढ़े.. लापरवाही पर कमिश्नर का बड़ा एक्शन, 191 कर्मचारियों-अधिकारियों का वेतन काटा

लोकायुक्त टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक हेमराज शायरियां छात्रावास अधीक्षक पोहरी जिला शिवपुरी से राजेश परिहार जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग शिवपुरी और अवधेश शर्मा चपरासी जनजाति कार्य विभाग शिवपुरी ने कार्यालय जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग शिवपुरी पर ₹80000 की रिश्वत की मांग की थी। पोहरी छात्रावास अधीक्षक हेमराज सहरिया से आरोपियों द्वारा छात्रावास छात्रों की शिष्यवृत्ती 400000 रुपए का 20 परसेंट कमीशन के रूप में 80 हजार एवं ₹20000 अलग से मांगा जा रहा था आज दिनांक 22 मार्च 2022 को रुपए 80000 लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया

 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews