चीन में खेली जाने वाली जूनियर एशियन रोइंग चैम्पियनशिप में MP के 3 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

प्रतियोगिता में एशिया की सभी टॉप टीमें भागीदारी करेंगी। खेल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवार्डी कैप्टेन दलबीर सिंह का विश्वास है कि चयनित खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पदक की उम्मीद की जा रही है।
Sports and Youth Welfare Department MP

Sports News :  जूनियर एशियन रोइंग चैम्पियनशिप का आयोजन 11 से 15 सितम्बर तक चीन के शेनयान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भारतीय टीम में मध्य प्रदेश राज्य रोइंग अकादमी के 3 खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक चयनित हुए हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में डबल स्कल इवेन्ट में हरिओम ठाकुर, क्वर्टर पुल स्कल्स में जिज्ञासा रैगर और संतोष यादव एवं राज्य खेल अकादमी के सहायक प्रशिक्षक रतीश डी.बी. भी शामिल हैं।

खेल मंत्री ने दी बधाई, पदक की उम्मीद  

प्रतियोगिता में एशिया की सभी टॉप टीमें भागीदारी करेंगी। खेल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवार्डी कैप्टेन दलबीर सिंह का विश्वास है कि चयनित खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पदक की उम्मीद की जा रही है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के पहले जमकर अभ्यास भी किया है। भारतीय टीम में चयनित खेल अकादमी के रोइंग खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बेहतर प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएँ दी हैं।

MP में खेलों के लिए अनुकूल माहौल 

आपको बात दें कि मध्य प्रदेश बहुत तेजी से देश के खेल मानचित्र पर अपनी जगह बना रहा है, कोई सा भी खेल हो  राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर मध्य प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर देश का और मध्य प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, इसकी वजह ये है कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कररही है जिससे वे अपने कौशल को निखार पा रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews