अच्छी खबर : नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में MP के शूटर्स ने गोल्ड पर लगाया निशाना

अच्छी खबर : नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में MP के शूटर्स ने गोल्ड पर लगाया निशाना

MP Sports News : मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी खिलाड़ियों ने देश के खेल मानचित्र पर प्रदेश का नाम रोशन किया है, केरल के तिरूवनंतपुरम के वट्टीयूरकाव शूटिंग रेन्ज में अयोज्जित 65वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप (65th National Rifle Shooting Championship) में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी (Madhya Pradesh State Shooting Academy) के शूटर्स ने मेन्स टीम इवेंट में सोने पर निशाना साधा है।

इस तिकड़ी ने लगाया गोल्ड पर निशाना

आपको बता दें कि अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, हर्षित बिंजवा और गोल्डी गुर्जर की तिकड़ी ने 50 मीटर रायफल सीनियर मेन्स टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा 50 मीटर रायफल थ्री-पोजिशन सीनियर मेन्स सिविलियन टीम इवेंट में अकादमी के अमित कुमार, हर्षित बिंजवा और याकूब सिद्धीकी ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस टीम इवेंट में भी मिला गोल्ड

टीम इवेंट का तीसरा स्वर्ण 50 मीटर थ्री-पोजिशन जूनियर मेन्स में अकादमी के शूटर्स अविनाश यादव, अमित सिंगरोले और आ‍दर्श ने जीता। इसी कड़ी में 50 मीटर थ्री-पोजिशन जूनियर मेन्स सिविलियन टीम इवेंट में अकादमी के समीर उल्ला खान, अमित सिंगरोले और आदर्श तिवारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

इन शूटर्स ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

चैम्पियनशिप में अकादमी के हर्षित बिंजवा ने मेन्स एकल सिविलियन इवेंट में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अकादमी के ही ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 50 मीटर सीनियर मेन्स एकल मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया।

स्कीट जूनियर में अर्जुन ठाकुर को मिला रजत

उधर नई दिल्ली में चल रही 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग शॉटगन चैम्पियनशिप में स्कीट इवेंट में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के अर्जित सिंह यादव ने स्वर्ण, अर्जुन ठाकुर ने रजत और ऋतुराज बुंदेला ने कांस्य पदक हासिल किया। सीनियर टीम इवेंट में अकादमी के अर्जुन ठाकुर, अर्जित सिंह और ऋतुराज बुंदेला की तिकड़ी ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर टीम इवेंट में अर्जित सिंह यादव, ऋतुराज बुंदेला और अतुल सिंह राजावत ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर महिला स्कीट इवेंट में अकादमी के वंशिका तिवारी, काजल सिंह और शिवानी ने कांस्य पदक हासिल किया।

नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना

भोपाल के बिसनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में चल रही 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग पिस्टल चैम्पियनशिप  में हरियाणा के अनीष बनबाल ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। अनीष ने 588 प्वाइंटस् का अपना ही पुराना रिकार्ड तोड़ कर 590 प्वाइंटस् अर्जित कर नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। उल्लेखनीय है कि अनीष बनबाल 2018 में 15 वर्ष की उम्र में कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे युवा स्वर्ण पदक विजेता थे। वे 5 वर्षों से जूनियर नेशनल चेम्पियन भी हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews