ICC Champions Trophy 2025: भारत की जीत पर पीएम मोदी खुश, कहा- “एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम”, सीएम मोहन यादव बोले- दमदार प्रदर्शन, शानदार जीत

ICC Champions Trophy 2025 won by India

ICC Champions Trophy 2025: भारत ने आज आईसीसी चैम्पियन ट्रॉफी के फायनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट को हराकर इतिहास रच दिया और 12 साल बाद एक बार फिर ये ख़िताब अपने नाम कर लिया, इस जीत के साथ ही भारत दुनिया की इकलौती ऐसी टीम हो गई है जिसने तीसरी बार आईसीसी चैम्पियन ट्रॉफी जीती है, भारत की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।

दुबई में खेले गए आईसीसी चैम्पियन ट्रॉफी के फायनल मुकाबले में आज भारतीय टीम ने जो मैच खेला उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब हमारे खिलाड़ी मैदान में होते हैं तो कुछ भी हासिल करने के लिए जी जान लगा देते हैं, भारत ने टॉस हारा लेकिन मैच और 140 करोड़ भारतियों का दिल जीत लिया। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाकर भारत को 252 रनों का लक्ष्य दिया जिसे भारत ने एक ओवर शेष रहते पूरा कर लिया और न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर आईसीसी चैम्पियन ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया, खास बात ये रही कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है: PM Modi 

भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ख़ुशी जताई है और भारतीय टीम को बधाई दी है, पीएम ने लिखा- एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम, ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।

क्रिकेट टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित कर इतिहास रच दिया: सीएम मोहन यादव 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है, उन्होंने लिखा- दमदार प्रदर्शन…शानदार जीत, विश्व विजेता टीम इंडिया को Champions Trophy2025 final में भारत को गौरवान्वित करने की हार्दिक बधाई। एक बार फिर हमारी क्रिकेट टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित कर इतिहास रच दिया है। पूरा भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह आनंद, उत्साह और उल्लास के क्षण हैं। भारतीय क्रिकेट टीम, कोच, प्रबंधन सहित सभी समर्पित साथियों को पुनः बधाई।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews