मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी टीम ने जीती जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, सीएम और खेल मंत्री ने दी बधाई

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी टीम ने जीती जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, सीएम और खेल मंत्री ने दी बधाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने प्रथम हॉकी (Hockey) इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल चेंपियनशिप-2021 का विजेता बनने पर मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के सभी खिलाड़ियों को आत्मीय बधाई दी है। टीम ने मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, भोपाल में खेले गए फाइनल मुकाबले में राजा करण हॉकी अकादमी करनाल (हरियाणा) की टीम को हराकर जीत हासिल की।

Jobs: युवाओं के लिए मौका, MP में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करे Apply

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा है कि “मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी टीम को प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल चैंपियनशिप- 2021 में विजेता बनने पर बधाई। मेरे होनहार खिलाड़ियों अपनी प्रतिभा का ऐसा ही प्रदर्शन करते रहें और हॉकी में मप्र का नाम विश्व में रोशन करें। खूब खेलो, दिल से खेलो, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो।”

वहीं खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि “मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की हमारी टीम को पहली हॉकी इंडिया जूनियर बॉयज इंटर अकादमी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप-2021 जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। यह जीत कड़ी मेहनत बेहतर प्रशिक्षण और दृढ़ निश्चय का ही नतीजा है। यह सिद्ध कर दिया है कि भोपाल पुनः हॉकी की नर्सरी के रूप में उभर कर आ रहा है।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews