पंजाब किंग्स के शशांक सिंह का बड़ा खुलासा, कहा – श्रेयस अय्यर ने मुझे गाली दी, थप्पड़ भी मार सकते थे..!

IPL 2025 खत्म हो चुका है लेकिन क्वालिफायर 2 के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह का बड़ा खुलासा चर्चा में है। दरअसल उन्होंने कहा कि मुंबई के खिलाफ मैच में लापरवाही पर श्रेयस अय्यर ने उन्हें गालियां दीं और थप्पड़ तक मार सकते थे। लेकिन इसके बाद दोनों ने डिनर भी साथ किया।
Shashank Singh

IPL 2025 के क्वालिफायर 2 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ मुकाबला सिर्फ खेल तक ही सीमित नहीं रहा था। दरअसल इस मैच में पंजाब के खिलाड़ी शशांक सिंह ने ऐसी गलती कर दी थी जो टीम को भारी पड़ सकती थी। मैच के बाद उन्होंने खुद माना कि उनकी लापरवाही से टीम मुश्किल में आ गई थी और इसी वजह से कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें गाली तक दे दी थी। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो श्रेयस की कप्तानी की एक अलग ही तस्वीर पेश करता है।

दरअसल शशांक सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैच के दौरान उनकी एक लापरवाही से मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी पड़ सकता था। कप्तान श्रेयस अय्यर उस वक्त इतने नाराज़ थे कि हाथ मिलाते वक्त गाली भी दे दी थी। वहीं शशांक सिंह ने कहा कि, “मैं डिज़र्व करता था, अगर अय्यर मुझे थप्पड़ भी मारते तो गलत नहीं होता। मैंने उस वक्त गलती की और मेरे पापा ने भी मुझसे फाइनल तक बात नहीं की।”

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर शशांक ने की खुलकर तारीफ

हालांकि, इसके बाद अय्यर का एक अलग ही रूप सामने आया। शशांक सिंह ने कहा कि मैच के बाद अय्यर ने उन्हें डिनर के लिए बुलाया और बात कर समझाया भी था। दरअसल इससे साबित होता है कि अय्यर सिर्फ मैदान पर ही नहीं, मैदान के बाहर भी एक समझदार कप्तान हैं, जो अपने खिलाड़ियों को गलतियां सुधारने का मौका देते हैं। श्रेयस अय्यर को लेकर शशांक सिंह ने कहा कि वो आज के दौर में सबसे बेहतर कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने बताया कि अय्यर ड्रेसिंग रूम में ‘चिल बंदा’ के नाम से जाने जाते हैं और युवा खिलाड़ियों को पूरी आज़ादी देते हैं।

श्रेयस कभी कोई फर्क नहीं करते: शशांक सिंह

दरअसल शशांक सिंह बोले कि, “श्रेयस कभी कोई फर्क नहीं करते। सबको बराबर समझते हैं और ये भी कहते हैं कि अगर किसी के पास कोई सलाह हो तो सीधे आकर उनसे बात कर सकते हैं।” यह भी एक बड़ी वजह है कि पंजाब किंग्स ने इस सीजन में वापसी कर जबरदस्त प्रदर्शन किया। अय्यर की कप्तानी में टीम ने अहम मुकाबले जीते और कई बार मुश्किल हालात में भी अच्छा प्रदर्शन किया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में 87 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews