दुकान में घुसी नगर निगम की तेज रफ्तार गाड़ी, 2 स्कूटर और ठेला क्षतिग्रस्त

उज्जैन में एक तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुस गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। दुकान के बाहर खड़े दो वाहन और ठेला क्षतिग्रस्त हुए हैं।
Ujjain

उज्जैन के अंकपात मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक गंभीर सड़क हादसा देखने को मिला। दरअसल यहां नगर निगम की एक तेज रफ्तार गाड़ी और नियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। गाड़ी की चपेट में दो स्कूटर और ठेला भी आए हैं। हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है।

कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि इसकी टक्कर से दुकान का शटर, ओटला, दीवार और कॉलम क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी दुकान के शटर से टकराती दिखाई दे रही है।

दुकान में ही थे संचालक

इस घटना में गनीमत ये रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है। जिस समय कार शटर से टकराई उस समय दुकान संचालक कमल पोरवार अंदर ही सो रहे थे। जोर से आवाज आने पर उनकी नींद खुली। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो निगम की गाड़ी उनकी दुकान और पास में फल फ्रूट के ठेले से टकरा गई थी। दुकान के बाहर खड़े दो स्कूटर और ठेला क्षतिग्रस्त हो गया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस घटना के बाद दुकान संचालक के साथ आसपास के लोग भी इकट्ठा हुए। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी। संचालक की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी और लोगों के बयान के आधार पर जांच चल रही है।

वाहन सवार घायल

जीवाजीगंज थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नगर निगम के इस वाहन में दो लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से चला गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews