
demo pic
भोपाल/भिंड, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) इन दिनों अलर्ट मोड पर नजर आ रहे है। आए दिन शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को देने और दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दे रहे है।इसी कड़ी में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भिंड प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए।
यह भी पढ़े.. MP News: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, आबकारी अधिकारी समेत 2 निलंबित, 8 को नोटिस
बैठक के दौरान सीएम शिवराज ने अधिकारियों को राशन वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने और इस कार्य में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।वही सर्वे कर पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि गरीब का राशन गरीब को ही मिलना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सीएम ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायतों को गंभीरता से लेने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े.. शिक्षक को बड़ी राहत, जबलपुर हाईकोर्ट ने निरस्त किया कमिश्नर का दंड, ये है पूरा मामला
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश के प्रत्येक पात्र भाई – बहन को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। गरीब का कल्याण हमारी बीजेपी की सरकार का ध्येय है। इसमें लापरवाही या गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।
सीएम श्री चौहान ने सर्वे कर पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि गरीब का राशन गरीब को ही मिलना सुनिश्चित किया जाए। श्री चौहान ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायतों को गंभीरता से लेने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 17, 2022
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने भिंड प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। सीएम श्री चौहान ने इस दौरान अधिकारियों को राशन वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने और इस कार्य में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। pic.twitter.com/USXQNoGuiU
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 17, 2022
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

