Bhopal News : वन विहार का समय बदला, अब ऐसा रहेगा शेड्यूल

Bhopal News : वन विहार का समय बदला, अब ऐसा रहेगा शेड्यूल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वन्य जीवों से प्यार करने और उन्हें वन विहार नेशनल पार्क (Van Vihar National Park) में देखने और की इच्छा रखने वालों के लिए ये खबर काम की है। मौसम को देखते हुए वन विहार प्रबंधन ने इसका समय एक घंटा बढ़ा दिया है।  शनिवार से अब वन विहार में आने वाले पर्यटक एक घंटे अधिक देर तक सैर कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार नए बदले शेड्यूल के हिसाब से वन विहार नेशनल पार्क अब 16 अप्रैल 2022 शनिवार से सुबह 6:00 बजे खुलेगा हुए शाम को 7:00 बजे बंद होगा। यहाँ बता दें कि पयर्टकों को प्रवेश सुबह 6:00 बजे ही मिलेगा लेकिन शाम को 7:00 बजे बंद होने से आधा घंटे पहले 6:30 बजे तक पर्यटक वन विहार में प्रवेश पा सकेंगे।  ये व्यवस्था जुलाई तक लागू रहेगी उसके बाद इसमें फिर बदलाव किया जायेगा।

ये भी पढ़ें – धरती के स्वर्ग “कश्मीर” की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो IRCTC के इस टूर प्लान को अवश्य देखें

आपको बता दें कि आज 15 अप्रैल 2022 तक वन विहार नेशनल पार्क सुबह 6:30 बजे खुलता था और शाम 6:30 बजे बंद होता था , इसमें शाम को पर्यटकों को प्रवेश शाम 6:00 बजे तक मिलता था। हर बार की तरह वन विहार प्रबंधन ने अप्रैल में इसके समय में बदलाव किया है। क्योंकि इन दिनों में सूर्योदय जल्दी होता है और सूर्यास्त देर में होता है।

ये भी पढ़ें – CBSE : 10वीं-12वीं टर्म-2 परीक्षा पर बड़ी अपडेट, छात्रों के एडमिट कार्ड जारी, रिजल्ट पर नई सूचना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews