MP में अमित शाह व राजनाथ गरजे व RGPV कुलपति गिरफ्तार सहित प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

one click

Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश की आज दिनभर की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज व सभी बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं सिर्फ एक क्लिक पर…

MP Weather : होशंगाबाद-बैतूल में मौसम विभाग की चेतावनी, बिजली की कड़कड़ाहट के साथ आंधी-तूफान
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी, तूफान और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के मुताबिक होशंगाबाद और बैतूल में इन सभी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Mandi Bhav: त्यौहार में महंगाई की मार, तुअर के दामों में तेजी, उड़द दाल भी पहले से ज्यादा महंगी
इंदौर में मंडी भाव के दामों में तेजी जारी है। तुअर दाल के दामों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं उड़द की दाल और मसूर की दालों की आवक मांग की तुलना में पहले से ज्यादा कमजोर है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Burhanpur News : जब पुलिस कर्मियों से बोले डॉक्टर साहब “जूते की नोक पर नौकरी, शौक के लिए करता हूं”
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला अस्पताल अक्सर चर्चाओं में बना रहता है। ऐसे में अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें डॉक्टर साहब पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते नजर आ रहे है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: सतना में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, “कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और हम संतुष्टिकरण की”
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए गुरूवार को मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद पहुंचे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने एक बीजेपी उम्मीदवार गणेश सिंह के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह का जातिवाद, परिवारवाद पर बड़ा हमला, बोले- गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमघट
मध्य प्रदेश के दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुरुवार को कटनी में खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद वीडी शर्मा के लिए वोट अपील करते हुए कहा कि ये चुनाव केवल वीडी शर्मा को सांसद बनाने का चुनाव नहीं हैं, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Narmadapuram प्रशासन की बड़ी लापरवाही, बारिश होने से खुले में रखा 79 हजार क्विंटल गेहूं भीगा
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है, जिसके चलते समर्थन मूल्य पर खरीदा गेहूं सड़ रहा है। दरअसल, वेयरहाउस खाली होने के बावजूद वेयरहाउस का किराया और परिवहन का भाड़ा बचाने के लालच में सरकार खुले में गेहूं खरीदी का काम कर रही है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

लाड़ली बहनों से बोले सीएम मोहन यादव “आने वाले समय में 3000 रुपए तक राशि पहुंचाएगी हमारी सरकार”
सीएम मोहन यादव ने शहडोल जिले में भरे मंच से एक बार फिर लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को दो टूक जवाब दे दिया है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

सिंधिया ओ सिंधिया ओ सिंधिया दिल से, सोचना अब क्या है चुनें मोदी दिल से, गाने पर थिरकते ज्योतिरादित्य सिंधिया का वीडियो वायरल
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने निकले केंद्रीय मंत्री और गुना शिवपुरी लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक निराला अंदाज देखने को मिला है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

RGPV कुलपति सुनील कुमार रायपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने किया था 30 हज़ार रुपए का इनाम घोषित
लगभग 20 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोपी राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विद्यालय के कुलपति सुनील कुमार को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

Bhopal News: मिसरोद पुलिस ने सूदखोर को किया गिरफ्तार, मनमानी ढ़ंग से ब्याज लगाकर रुपए कर रहा था वसूल
राजधानी भोपाल की मिसरोद थाने की पुलिस ने सूदखोर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सूदखोर द्वारा उससे मनमानी ढ़ंग से रुपया वसूला जा रहा है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़े पूरी खबर

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews