मध्य प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ी राहत, अब मिलेगी ये सुविधा

Chhattisgarh Government employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission के तहत महंगाई भत्ते और राहत (DA/DR Hike) के बाद अब मध्य प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है।  महालेखाकार कार्यालय अब कर्मचारियों को एसएमएस (SMS) सुविधा देने का फैसला किया है। हालांकि इसके लिए कर्मचारियों को अपनी डिटेल्स डाक या फैक्स द्वारा प्रधान महालेखाकार को भेजनी होगी।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: मध्य प्रदेश के 16 लाख किसानों को जल्द मिलेगा लाभ, कलेक्टरों को निर्देश जारी

दरअसल, महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर (Accountant General Office Gwalior) द्वारा मध्यप्रदेश के अधिकारी और कर्मचारियों (MP Employees Officers) को शीघ्र जानकारी देने के लिये एसएमएस सुविधा शुरू की जा रही है। महालेखाकार कार्यालय के वरिष्ठ लेखा अधिकारी ने बताया है कि SMS सुविधा के लिये कर्मचारी को अभिदाता का नाम, सामान्य भविष्य निधि खाता क्रमांक, मोबाइल नम्बर और E-MAIL ID की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्रधान महालेखाकार (लेखा-हकदारी) द्वितीय के ग्वालियर स्थित कार्यालय में डाक या फैक्स द्वारा भेजनी होगी।

इसके साथ ही अशोकनगर कलेक्‍टर (Ashoknagar Collector) ने सरकारी कर्मचारियों की ई-प्रोफाईल अपडेट (e-profile update) करने के निर्देश दिए है।संचालनालय कोष एवं लेखा भोपाल के निर्देशानुसार अशोकनगर कलेक्‍टर आर.उमामहेश्‍वरी द्वारा समस्‍त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को IFMIS सिस्‍टम में सरकारी कर्मचारियों की ई-प्रोफाईल अपडेट करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. MP Open Board Exams: 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें कब कौन-सा पेपर

कलेक्‍टर ने निर्देश दिए है कि कार्यालय में पदस्‍थ समस्‍त शासकीय सेवकों की ई-प्रोफाईल जैसे स्‍वयं एवं परिवार का विवरण, नामांकन, व्‍यक्तिगत डाटा, स्‍थाई और वर्तमान पता, पहचान चिन्‍ह, शारीरिक विवरण की जानकारी IFMIS सिस्‍टम के ESS मॉडयूल में ऑनलाईन कर तत्‍काल अपडेट करना सुनिश्चित करें। जिससे सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन (Pension) प्रकरणों के निराकरण में किसी प्रकार की समस्‍या उत्‍पन्‍न न हो। साथ ही PPO समय सीमा में जारी किये जा सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews