Tweet कर चौतरफा घिरे दिग्विजय, BJP ने पुलिस में की शिकायत, एकाउंट सस्पेंड करने CEO को लिखा पत्र

Tweet कर चौतरफा घिरे दिग्विजय, BJP ने पुलिस में की शिकायत, एकाउंट सस्पेंड करने CEO को लिखा पत्र

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों को गर्मी को और बढ़ा दिया है। आज मंगलवार 12 अप्रैल 2022 को सुबह दूसरे राज्य के फोटो को मध्य प्रदेश का बताकर ट्वीट करने के बाद दिग्विजय सिंह भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा (BJP Madhya Pradesh) जिला अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ पुलिस उपायुक्त को आवेदन देकर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की मांग की वहीं मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने ट्विटर के सीईओ को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह का एकाउंट तत्काल सस्पेंड करने की मांग की है।

खरगोन में हुए दंगे को लेकर एक ओर जहाँ सरकार स्थिति को नियंत्रण में लेकर दोषियों के खिलाफ एक्शन ले रही है वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार को ही घेर रहा है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के एक गलत ट्वीट ने कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है। बिहार के फोटो को खरगोन का बताकर दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया जिसने मध्य प्रदेश के सियासी पारे को बढ़ा दिया। हालाँकि दिग्विजय सिंह ने गलती का अहसास होने पर ट्वीट और फोटो को कुछ देर बाद हटा लिया लेकिन तब तक इसके स्क्रीन शॉट वायरल हो चुके थे।

ये भी पढ़ें – 10 मई को जारी होगी नगरीय निकायों-पंचायतों की वोटर लिस्ट, हर जिले में भेजे प्रेक्षक

दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद भाजपा हमलावर हो गई।  भाजपा ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट को मध्य प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की मंशा वाला बताया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan), गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने इसके खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जल्द पूरा करें ये काम, वरना देना पड़ेगा डबल टैक्स!

इस बीच भाजपा के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच को एक आवेदन पत्र देकर दिग्विजय सिंह और ट्विटर पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। उधर मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल (Twitter CEO Parag Agarwal) को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडिल सस्पेंड करने की मांग की है। भाजपा ने  अपने पत्र में कहा है कि दिग्विजय सिंह ऐसा पहले भी कर चुके हैं, वे पाकिस्तान के ROB को भोपाल का ROB बताकर ट्वीट कर चुके हैं , वे एक धर्म विशेष के खिलाफ ट्वीट करते हैं जिससे मध्य प्रदेश में धार्मिक उन्माद फ़ैल सकता है। इसलिए दिग्विजय सिंह के खिलाफ एक्शन लिया जाये।

ये भी पढ़ें – RBI का बड़ा एक्शन, चार बैंकों पर लगाया जुर्माना, एक MP का भी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews