सीएम शिवराज खातों में ट्रांसफर करेंगे, लैपटॉप की राशि, 91 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को होगा लाभ

सीएम शिवराज खातों में ट्रांसफर करेंगे, लैपटॉप की राशि, 91 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को होगा लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) 30 सितंबर 2022 को दोपहर 12 बजे लाल परेड ग्राउंड भोपाल में प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटाप राशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्द सिंह परमार और जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

जानकारी के अनुसार प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (MP Talented Student Promotion Scheme) में प्रदेश के मेधावी विद्यार्थी जिन्होंने 12 वीं कक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, ऐसे 91 हजार 493 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को योजना में लाभान्वित किया जायेगा। स्कूल शिक्षा और जनजातीय विभाग द्वारा संयुक्त रूप से राशि ट्रांसफर की जाएगी।

ये भी पढ़ें – सिंगापुर- मलेशिया घूमने का अच्छा मौका, IRCTC के इस प्लान में रहना, खाना सब कुछ फ्री

मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रत्येक संभाग से मण्डल की प्रावीण्य सूची से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 2-2 विद्यार्थियों को प्रतीक स्वरूप चेक देंगे। प्रदेश के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगे। सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण वेबकास्ट, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – पूर्व मंत्री ने PFI पर प्रतिबंध का स्वागत किया, लंपी वायरस को लेकर सरकार को घेरा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews