MP College : छात्रों के लिए एक और सुनहरा मौका, उच्च शिक्षा मंत्री का किया बड़ा ऐलान

उच्च शिक्षा विभाग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP College) के कॉलेज छात्रों (College Studnet) के लिए बड़ी खबर है। जो छात्र कोरोना के कारण परीक्षा नहीं दे पाएं है, उनके लिए एक और सुनहरा मौका है।  अगस्त के अंतिम सप्ताह में  उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department)  ओपन बुक के माध्यम से विशेष परीक्षा आयोजित करवाने जा रहा है। इसकी जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर दी है।

यह भी पढ़े.. पीएम मोदी की 3 दिन मंत्रियों के साथ बैठक, तैयारी से आने के निर्देश, इन मुद्दों पर फोकस

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (MP Higher Education Minister Mohan Yadav)ने कहा कि जून-जुलाई में आयोजित ओपन बुक परीक्षा (open book exam) में 18 लाख से अधिक नियमित और निजी अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। जो विद्यार्थी इन परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, वे अगस्त के अंतिम सप्ताह में होने वाली विशेष परीक्षा में बैठ सकते हैं।  इसका परिणाम भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. Transfer : कलेक्टर के बाद श्योपुर एसपी और सीएमओ पर भी गिरी गाज, दोनों हटाए गए

इसको लेकर सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में जल्द प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परीक्षा (College Exam) देने के बाद ही छात्र अगली कक्षा व आगे के पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे, हालांकि अभी परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग ने सभी को निर्देश दे दिए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यह जारी कर दिए जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews