मध्य प्रदेश की इन सड़कों पर अब लगेगा टोल टैक्स! ये रहेंगी दर, इन्हें मिलेगी छूट

mp toll tax policy

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Toll Tax Hike. महंगाई और पेट्रोल-डीजल की मार झेल रही मध्य प्रदेश की जनता की जेब पर एक बार फिर बोझ बढ़ने वाला है। 1 अप्रैल 2022 से देश के एक्सप्रेसवे और हाइवे पर टोल टैक्स बढ़ गया है, वही अब मध्य प्रदेश में भी टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी है।  सितंबर से 17 सड़कों पर टोल टैक्स लगाया जा सकता है। हालांकि इन मार्गों पर शासकीय कामों, पूर्व विधायक-सांसद के वाहनों, निजी उपयोग में आने वाले वाहनों समेत कईयों को टैक्स से छूट मिलेगी।

यह भी पढ़े.. MP Government Job: 82 पदों पर निकली भर्ती, 11 अप्रैल से आवेदन होंगे शुरू, जानें आयु-पात्रता

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश की सड़कों के रखरखाव के लिए व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स वसूलने का फैसला किया है, इसके लिए मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम टेंडर करेगा और ठेका 5 साल के लिए दिया जाएगा । इसमें फिर पांच साल की वृद्धि भी की जा सकेगी। इसके तहत हल्के व्यावसायिक वाहन- 0.85, ट्रक- 2.11,मल्टी एक्सल ट्रक- 4.21 रुपये प्रति किलोमीटर, प्रति फेरा) लिया जा सकता है। प्रति वर्ष थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर दर में वृद्धि होगी, जो सितंबर से प्रभावी की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: अप्रैल में फिर मौसम बदला, 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

बता दे कि देशभर मे 816 टोल प्लाजा हैं। 1 अप्रैल 2022 से नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ जाएगा।केन्द्र की मोदी सरकार के टोल टैक्स बढ़ाए जाने के फैसले को शुक्रवार रात 12 बजे से ही लागू कर दिया है, इसके तहत देशभर के हाईवे पर टोल टैक्स में करीब 10 से 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश में भी टोल टैक्स लगाने की तैयारी है।

इन सड़कों पर लगाया जाएगा टोल टैक्स

  • पन्ना-अजयगढ़
  • मोहनपुर-बेहट-मऊ
  • आष्टा-कन्नौद
  • महूआ-चुवाही
  • शाजापुर-दुपाडा-कानड-पचलाना-पिलवास-नलखेड़ा
  • परसोना-महूआ-बरखा
  • कटनी-विजयराघवढ़-बरही
  • हरदुआ-चाकघाट
  • तिलवारी-चरगांव-गोटेगांव
  • उज्जैन-मक्सी
  • मुरार-चितोरा
  • सनावद-खरगोन
  • रीवा-बंकुइया-सेमरिया
  • डबरा-भितरवार-हरसी
  • खाटकीया-बीनागंज
  • बदनावर-थांदला
  • नसरुल्लागंज-खातेगां

इन्हें मिलेगी छूट

केंद्र या राज्य सरकार से संबंधी वाहन,MP-MLA।भारतीय सेना से संबंधित वाहन,एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, भारतीय डाक तथा तार विभाग के वाहन, कृषि कार्य के उपयोग में आने वाले ट्रैक्टर-ट्राली, आटो रिक्शा, दुपहिया तथा बैलगाड़ी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अधिमान्य पत्रकार, भूतपूर्व सांसद एवं विधायक वाहन।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews