Shivraj सरकार के मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत कोरोना की चपेट में, ट्वीट कर दी जानकारी

GOVIND SINGH RAJPUT

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) को कोरोना (Corona)ने अपनी चपेट में ले लिया है। मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput)ने ट्वीट कर खुद के पॉजिटिव होने की जानकरी शेयर की। गोविन्द सिंह राजपूत की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj Singh Chauhan), गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (HM Dr Narottam Mishra) और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (MP Jyotiraditya Scindia)  शीघ्र स्वाथ्य लाभ की कामना की है।

 ये भी पढ़ें – CM Shivraj ने की मां नर्मदा की पूजा, सुख, शांति, कोरोना समाप्ति के लिए की प्रार्थना

सिंधिया समर्थक नेता और शिवराज सरकार (Shivraj Government)के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर साझा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कल मैंने कोविड टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है, जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं सभी से अपील है कि अपना कोविड टेस्ट जरूर करवाये।

उधर कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan), गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (HM Dr Narottam Mishra)और राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (MP Jyotiraditya Scindia) ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews