सीएम शिवराज का ट्वीट- अरे वाह भिया, छा गया अपना इन्दौर, प्रभारी मंत्री ने भी दी बधाई

सीएम शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर (Indore) ने एक बार फिर स्वच्छता में परचम लहराया है। इंदौर ने लगातार 5वीं बार देश में सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है। खास बात ये है कि वर्ष 2017 से इंदौर देशभर में नंबर-1 पर आ रहा है।इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर लिखा है कि अरे वाह भिया, छा गया अपना इंदौर फिर से।

यह भी पढ़े.. इंदौर एक बार फिर बना नंबर 1, स्वच्छता में लगातार पांचवी बार मारी बाजी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि अरे वाह भिया, छा गया अपना इंदौर फिर से। इंदौर अद्भुत है, गजब है। धन्य है इंदौर की जनता,इंदौर की जनता को मेरा प्रणाम, जिन्होंने इंदौर को लगातार 5वीं बार स्वच्छता में शीर्ष पर बनाए रखा। बधाई जनप्रतिनिधियों को,सांसद,विधायक, प्रशासन,स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों को। बधाई इंदौर..

यह भी पढ़े.. Modi Cabinet: प्रियंका गांधी ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, की यह बड़ी मांग

दरअसल, आज शनिवार 20 नवंबर 2021 को को राजधानी दिल्ली में आयोजित समारोह में  स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 (Swachh Survekshan-2021) के परिणाम घोषित कर दिए गए है। इसमें देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के विज्ञान भवन में इंदौर को नंबर वन शहर, 12 करोड़ का सफाई मित्र और 5 स्टार रेटिंग अवॉर्ड प्रदान किए। सफाई मित्र इंदिराबाई आदिवाल का भी सम्मान हुआ।ये अवार्ड लेने के लिए मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, सासंद शंकर लालवानी, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, निगम प्रशासक डॉ. पवन कुमार शर्मा और जिला कलेक्टर मनीष सिंह दिल्ली के मंच पर पहुंचे। इसके पहले सफाई मित्र अवार्ड भी नगर निगम इंदौर ने जीता।

प्रभारी मंत्री ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि समस्त इंदौर वासियों को बहुत-बहुत बधाई। लोगों की जागरूकता के चलते इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने का पंच मारा है। इसके लिए इंदौर वासियों को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है इंदौर की स्वच्छता का यह मिशन एवं अलख पूरे देश में जगेगा और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वच्छ भारत मिशन पूरे देश में एवं मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में नए आयाम स्थापित करेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews