MP Weather: आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 6 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा, पढ़े पूर्वानुमान

up weather alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज सोमवार 31 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे कश्मीर में जमकर बर्फबारी होगी और हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी होगा। इसके गुजर जाने के बाद हवा का रुख बदलेगा, जिससे बर्फीली ठंडक आएगी। हालांकि इसके असर से हवा में नमी आएगी और हल्के बादल छाएंगे। इससे रात के तापमान में इजाफा और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच 6 नवंबर से प्रदेश में तेज ठंड पड़ने के आसार है।

यह भी पढ़े..CG Weather: उत्तरी हवाओं असर, नवंबर में पड़ेगी अच्छी ठंड, गिरेगा पारा, बदलेगा मौसम, पढ़े पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक, वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन आज सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पारा गिरेगा और ठंड का असर तेज होगा। आने वाले दिनों में एक से दो डिग्री तापमान ओर गिर सकता है। वही हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी चलेगी। आज 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। ठंड का असर नवंबर से फरवरी तक बना रहेगा ।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक, 3 दिन के अंतराल में 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जो उत्तर भारत को प्रभावित करेंगे। 3 नवंबर से रात के तापमान में इजाफा और इसके आगे बढ़ने के बाद 7 नवंबर से तापमान गिरेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी अथवा अरब सागर में मौसम को प्रभावित करने वाली कोई विशेष मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है।

यह भी पढ़े…MP: नवंबर में भोपाल-जबलपुर से चलेगी 8 स्पेशल ट्रेनें, 4 में लगेंगे अतिरिक्त कोच, देखै रूट-शेड्यूल

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक, आज 31 अक्टूबर को पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, वही दूसरा 3 नवंबर को, जिसके प्रभाव से 5 नवंबर तक कश्मीर से हिमाचल और उत्तराखंड तक भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके प्रभाव से एमपी में 6-7 नवंबर से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड़ में इजाफा होगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने से नवंबर माह की शुरूआत में प्रदेश में जमकर ठंड का असर देखने को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews