MPPEB MPTET 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा पर नई अपडेट, अब उम्मीदवारों ने उठाई ये मांग

MPPEB recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MP Professional Examination Board MPPEB) द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (वर्ग-3) के बीच अब नई अपडेट सामने आई है।एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता 2 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी है, ऐसे में वेटिंग लिस्ट वालों को भी मौका मिल सकेगा।वही दूसरी तरफ शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों ने अब मांग की है कि स्थाई शिक्षकों के लिए द्वितीय काउंसलिंग कराने के साथ-साथ रिक्त पदों में वृद्धि की जाए।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को होली का तोहफा, वेतनमान में 15 फीसद पर लगी मोहर, ऐसे मिलेगा लाभ

दरअसल, सोमवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों लोक शिक्षण संचालनालय कार्यालय पहुंचे और आयुक्त के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा । इसमें उन्होंने स्थाई शिक्षकों के लिए द्वितीय काउंसलिंग और रिक्त पदों में वृद्धि की मांग करते हुए कहा कि जब सरकार ने पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र के अवधि को 2 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष कर दिया है, ऐसे में तब द्वितीय काउंसलिंग भी शीघ्र और रिक्त पदों में वृद्धि भी की जाए। वही शेष रिक्त पदों पर अधिकतम पात्र अभ्यर्थियों को सम्मिलित करते हुए चयन सूची एवं अंतिम प्रतीक्षा सूची जारी कराने की मांग की गई।

वही इधर, उज्जैन में आधार कार्ड में जन्म तारीख न होने पर 15 उम्मीदवारों को देवास रोड स्थित अल्पाइन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 देने से वंचित कर दिया।उम्मीदवारों ने प्रोफेशनल एग्जामिशन बोर्ड के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद गुस्साए परीक्षार्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। केंद्र अध्यक्ष ने कहा कि जो समय पर आए और निर्धारित दस्तावेज साथ लाए उन्हें परीक्षा देने की अनुमित दी गई है। बोर्ड के निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

यह भी पढ़े.. MPPEB : पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, लागू होगी नई पॉलिसी, मिलेगा लाभ

बता दे कि मध्य प्रदेश में 5 मार्च से प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3  (MPPEB MPTET Exam 2022) शुरू हुई है, जो 26 मार्च तक चलेगी।यह परीक्षा भोपाल समेत 16 शहरों में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है  1 से 8वीं तक के किसी भी सरकारी या प्राइवेट स्कूल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास किए बिना शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं हो सकेगी। शिक्षक भर्ती में चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इसके आधार पर मेरिट तैयार करके अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।सिर्फ लिखित परीक्षा में पास होने पर किसी पद विशेष पर भर्ती का दावा नहीं किया जा सकेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews