
इंदौर, डेस्क रिपोर्ट | इंदौर (Indore) लगातार तरक्की की ओर आगे बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ इंदौर शहर सफाई में नंबर वन है। वहीं, दूसरी तरह डिजिटल होने के साथ साथ कई अन्य कामों में भी इतिहास रच रहा है। अभी हाल ही में इंदौर शहर सर्विलियंस कैमरे के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर आया है। जिसके बाद एक बार फिर इंदौर शहर को ‘द बेस्ट ग्रीन ट्रांसपोर्ट इनीशिएटिव’ पुरस्कार मिला है।
यह भी पढ़ें – PM मोदी 11 नवंबर को जाएंगे कर्नाटक, प्रदेशवासियों को देंगे वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात
दरअसल, कोच्चि में शहरी आवासन एवं कार्य मंत्रालय द्वारा 15वीं अर्बन मोबिलिटी इंडिया कांफ्रेंस एंड एक्सपो 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें इंदौर शहर को गीले कचरे से बायो सीएनजी बनाकर वाहन चलाने के लिए अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड को उत्कृष्टता का पुरस्कार दिया गया। बता दे कि इससे पहले भी AICTSL को ऐसी ही गतिविधियों के लिए भी पुरस्कार मिल चुका है।
यह भी पढ़ें – नारकोटिक्स ब्यूरो का बड़ा एक्शन, 6 क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा भरे दो वाहन जब्त
इंदौर के ट्रेंचिंग ग्राउंड में निगम द्वारा एशिया का सबसे बड़ा बायो CNG प्लांट बनाया गया है, जहां हर रोज 500 टन गीले कचरे से करीब 12 हजार किलो बायो CNG बनाया जाता है। जिसे तैयार करके 60 सिटी बसों को गैस दिया जाता है, इससे युवकों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं। बता दे स्वच्छता में इंदौर हमेशा से ही पूरे देश में नंबर-1 रहा है। यहां के हर लोग प्रशासन का भरपुर सहयोग करते हैं।
यह भी पढ़ें – MP News : नितिन गडकरी ने किया 1261 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

