Job: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में नौकरी का मौका, 21 मई तक कर सकते हैं आवेदन, जाने डीटेल 

ssc recruitment 2023

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Job:- हाल ही में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan copper limited) ने भर्ती के नोटिफिकेशन (HCL Recruitment 2022) जारी किए हैं। जिसके मुताबिक अप्रेंटिस ट्रेनी (Apprentice trainee) के पद पर दसवीं पास, 12वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा (ITI Diploma) वाले उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया है।18 अप्रैल 2022 से ही शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मई 2022 है। उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप नियमों के तहत हर महीने एक निर्धारित स्टीपेंड दी जाएगी।

यह भी पढ़े… Job: इंजीनियरिंग क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का मौका, जाने वेतन और पात्रता

योग्यता और अधिकतम आयु सीमा

दसवीं पास, 12वीं पास आईटीआई डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन मल्टीपल चॉइस लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल नोटिफिकेशन यहां देख सकते हैं: official notification

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews